कोरोना को लेकर ये राज्य बढ़ा रहे हैं चिंता, घटने की बजाय बढ़े केस, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

कोरोना को लेकर ये राज्य बढ़ा रहे हैं चिंता, घटने की बजाय बढ़े केस, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 46,403,652 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,198,569 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 541405 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 7603121 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 123097 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 8,267,623 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,310 नए मामले सामने आए साथ ही इस दौरान 490 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। हालांकि पिछले 24 घंटे में 58,323 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 91.96 फीसदी पर पहुंच गया है। एक्टिव केस दर 6.54 फीसदी है। मृत्यु दर 1.48 फीसदी है। वहीं पॉजिटिविटी रेट में भी कमी आई है। इस समय पॉजिटिविटी रेट 3.66 फीसदी पर आ गया है। वहीं आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 10,46,247 टेस्ट किए गए हैं। अब तक कुल 11,17,89,3501 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

अगर राज्यों की बात करें तो कई राज्यों में मामलों में कमी आ रही है, लेकिन इसके उलट दिल्ली ऐसा राज्य है जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।  दिल्‍ली में पिछले दो हफ्तों के भीतर 59,199 नए मामले दर्ज किए गए हैं। गौर से देखें तो दिल्ली में पिछले दो हफ्तो के भीतर 45 फीसदी केस बढ़ गए हैं। दिल्‍ली में सोमवार को 4,001 नए मामले आए। वहीं इससे पहले लगातार पांच दिन तक दिल्‍ली में 5,000 से ज्‍यादा केस आए। दिल्ली में अब तक 6,604 लोगों की मौत हुई है। वहां अब भी 33 हजार से ज्‍यादा सक्रिय मामले हैं।

वहीं महाराष्‍ट्र के अलावा केरल दूसरा ऐसा राज्‍य रहा जहां महामारी शुरू होने के बाद किन्‍हीं दो हफ्तों में सबसे ज्‍यादा केस आए। राज्‍य में पिछले दो हफ्तों के भीतर 93,249 नए मामले सामने आए हैं जो कि महाराष्‍ट्र में मिले 82,410 केसेज से भी ज्‍यादा हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

22538

798625

6719

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

160

4132

60

अरुणाचल प्रदेश

1722

13238

38

असम

8481

197569

932

बिहार

6594

209582

1101

चंडीगढ़ 

593

13708

227

छत्तीसगढ़

21914

166391

2208

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

34

3221

2

दिल्ली

33308

356459

6604

गोवा

2215

41123

616

गुजरात 

12678

158114

3725

हरियाणा

12919

155717

1810

हिमाचल प्रदेश 

2958

19304

336

जम्मू एंड कश्मीर 

6080

88140

1490

झारखंड

5159

96485

886

कर्नाटक

44824

773595

11221

केरल

86792

355943

1533

लद्दाख

610

5671

76

मध्य प्रदेश 

8298

161454

2965

महाराष्ट्र 

119352

1524304

44128

मणिपुर

3568

15343

180

मेघालय

1009

8579

90

मिजोरम

444

2347

1

नागालैंड

1365

7689

42

ओडिशा

12783

279091

1340

पुडुचेरी

2756

31827

595

पंजाब

4183

125961

4227

राजस्थान

15889

182680

1926

सिक्किम

239

3655

73

तमिलनाडु

19504

698820

11183

तेलांगना

17742

223413

1351

त्रिपुरा

1321

29318

350

उत्तराखंड

3802

58050

1029

उत्तर प्रदेश 

23035

455498

7076

वेस्ट बंगाल

36576

338075

6975

भारत में कुल मामले

541405

7603121

123097


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।